फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- पाकिस्तान में बैठकर रची जा रही वोट जिहाद की साजिश

Sun, 05 May 2024 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

UP Politics: हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है।  2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करके सुर्खियों में आए थे। उन्होंने राहुल के भाषण के एक अंश को 'राहुल ऑन फायर' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसपर राज्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के हिमायती पाकिस्तान में बैठे हैं। पाकिस्तान में बैठकर वोट जिहाद की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार दिया है, फिर भी पाकिस्तान उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान कांग्रेस और राहुल गांधी की संभावित हार से दुखी है। 

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। इसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन ही कहा जा सकता है। आखिर पाकिस्तान की मंशा क्या है? दरअसल, कांग्रेस की सरकार बनते ही भारत को कमजोर बनाने का काम शुरू किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


आतंकवाद,नक्सलवाद और नकली नोटों का धंधा फिर आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी तरह समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मारिया आलम ने चुनाव जीतने के लिए वोट जिहाद की अपील की है। जबकि मारिया आलम कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें