फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, प्रियंका और डिंपल पर दिया विवादित बयान

Sat, 04 Feb 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
डिंपल यादव व प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता विनय कटियार के बाद अब बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और गाजीपुर की सैदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को लेकर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब विद्यासागर ने यूपी चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक-दूसरे को पसंद नहीं करते। बावजूद इसके एक राष्ट्रीय पार्टी के शहजादे होकर भी राहुल गांधी सीएम अखिलेश यादव से मजबूरी की दोस्ती कर रहे हैं।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन अब उसका क्रेज और महत्व इतना घट गया है । आज हालत यह है कि वह कुछ सीटों के एवज में सपा जैसी क्षेत्रीय पार्टी की गोद में बैठ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले जब चुनाव आता है तो प्रियंका गांधी को धो-पोंछकर बाहर निकालते हैं।

वहीं जब चुनाव खत्म हो जाता है तो वे प्रियंका को फिर दाखिल-दफ्तर कर देते हैं। उन्होंने राहुल-अखिलेश और प्रियंका-डिम्पल की जोड़ी को काम बनाऊ कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें