फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 : भाजपा रिटर्न गिफ्ट देकर अपना दल की ताकत बढ़ाने की तैयारी में

Mon, 16 Apr 2018 02:46 PM IST
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकजुटता से खड़े होने से अपना दल (सोनेलाल) का कद बढ़ गया है। पूर्वांचल के 10 जिलों में पटेल समुदाय के मतदाताओं की प्रभावी भूमिका के मद्देनजर भाजपा में अद (एस) को रिटर्न गिफ्ट देने की अटकलें लगने लगी हैं।
विज्ञापन


रिटर्न गिफ्ट के पीछे भाजपा की नजर 2019 के लोकसभा चुनाव पर है तो अद (एस) इसे अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सुनहरा अवसर मान रही है। फिलहाल, केंद्र में अद (एस) से अनुप्रिया पटेल और यूपी में जयकिशन सिंह जैकी राज्यमंत्री हैं।

कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा तोल-मोल के बावजूद अपनी पार्टी के दो विधायकों का वोट न दिला पाने की चर्चाओं से अद (एस) का महत्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में राजभर समुदाय की राजनीतिक अहमियत के कारण ही भाजपा के अनिल राजभर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री हैं, जबकि बलिया के सकलदीप राजभर को राज्यसभा के लिए चुन लिया गया है।

जानकारों की मानें तो भाजपा की ओर से 10 अप्रैल के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में पार्टी को एक मंत्री पद और दिया जा सकता है। इसके लिए विधायक नीलरतन पटेल उर्फ नीलू (वाराणसी), लीना तिवारी (जौनपुर) और राहुल कोल (मिर्जापुर) के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

विधान परिषद की 10 सीटों पर भाजपा की जीत तय

भाजपा
सबकुछ ठीक रहा तो पांच मई को विधान परिषद की खाली हो रही 12 सीटों में से भाजपा एक सीट पर अद (एस) का उम्मीदवार उतार सकती है। आंकड़ों के मुताबिक 10 सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

सपा-बसपा-कांग्रेस और रालोद को मिलाकर एक-एक सीट मिल सकती है। बावजूद इसके राज्यसभा की तर्ज पर 11वीं सीट के लिए भाजपा अद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल को द्वितीय वरीयता के मतों से जिताने की जुगत लगाएगी।

मंशा है कि अनुप्रिया पटेल केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहें और उनके पति आशीष सिंह पटेल राज्य की राजनीति की कमान संभालें। विधानसभा में पार्टी के नौ विधायक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को विधानसभा चुनाव के दौरान पटेल बिरादरी के वोटों की खातिर एनडीए के नेता के तौर पर गुजरात में भेजा गया था। अब उनसे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में प्रचार कराने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें