फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: यूपी की इस विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन किया

Mon, 30 Sep 2019 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नामांकन करते सपा और भाजपा के प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय राजभर सहित कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन


नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी रही। कलेक्ट्रेट में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय राजभर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय के साथ नामांकन करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव: यूपी की इस सीट पर भाजपा ने सब्जी विक्रेता के बेटे पर जताया भरोसा
विज्ञापन


इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह, एमएलसी रामजतन राजभर और जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के साथ नामांकन किया। इसके साथ ही निर्दल के रूप में मनोज जयसवाल, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से नींबू लाल निषाद ने नामांकन किया। वहीं जनता क्रांति पार्टी से ठाकुर जितेंद्र सिंह चौहान ने नामांकन किया।

विज्ञापन

इसके साथ ही पीस पार्टी के पूर्व में कर चुके नामांकन मौलवी फोजल नदवी ने नामांकन दूसरे सेट में किया। वहीं प्रत्याशी नामांकन स्थल पर पर्चा दाखिला करने के लिए कतार में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : घोसी उपचुुनावः भाजपा ने विजय राजभर तो सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें