मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में ताजिया को लेकर हुए बवाल पर बड़ा अपडेट आया है। बीते मंगलवार को मुहर्रम के दिन ताजिया जुलूस ले जाते समय बवाल मचाने वाले चिन्हित शरारती तत्वों पर पुलिस द्वारा संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करते हुए नामजद करीमुद्दीन, शहजाद अंसारी, इजहार अंसारी,एजाज अंसारी, आसिफ अंसारी, ओसामा अंसारी, सोमारु अंसारी, आजाद अंसारी,कलीम अंसारी,इतियाज अंसारी, जरार अंसारी, सुहेल अंसारी,साहिल अंसारी,अमीन अंसारी, जावेद, व मुमताज सभी निवासी करधना गाँव (मिर्जामुराद ) को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबिश देकर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। दो सौ अज्ञात लोग भी मुकदमे के चपेट में हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पकड़ने में लगी हुई है। उधर बवाल स्थल पर भारी पुलिस तैनात होने के कारण शांति स्थापित है। लेकिन करधना में दहशत व तनाव का माहौल बना हुआ है।