फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, महिलाओं ने किया था विरोध प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2022 03:21 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए का बुलडोजर चला। एनक्लेव में भारी फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरौल वार्ड के अंतर्गत वरुणा एनक्लेव के सामने किए गए अनाधिकृत निर्माण को वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए का बुलडोजर चला। इस दौरान एनक्लेव में भारी फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व वरुणा एनक्लेव सोसायटी की महिलाओं ने अवैध निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिलाधिकारी और वीडीए वीसी ने मामले की जांच शुरू की थी। आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान भाजपा नेता ने इसे राजनीतिक विरोध बताया था। 

महिलाएं बोली-रक्षा बंधन का मिला उपहार

वरूणा एनक्लेव कालोनी में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण का एनक्लेव की महिलाओं ने स्वागत किया। मौके पर योगी सरकार जिंदाबाद, जिलाधिकारी जिंदाबाद, पुलिस आयुक्त जिंदाबाद, वीडीए जिंदाबाद के नारे लगाये और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा- आज हम लोगों को रक्षा बंधन का असली उपहार मिल गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने  बताया कि कमिश्नरेट पुलिस सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी तरह की दिक्कत और परेशानी होने पर पीड़ित पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें