फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराने और ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों मोड में पढ़ाई के लिए केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 19 Feb 2022 06:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इस दौरान छात्राओं ने भी कैंपस में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कोरोना काल की तरह ही ओपेन बुक परीक्षा प्रणाली से परीक्षा कराने की मांग की है। साथ ही सुविधा के लिहाज से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से क्लास चलाने की भी मांग रखी है।

विज्ञापन


इसको लेकर उन्होंने शनिवार को केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि जब कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर में अधिकांश कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही चलाई गईं तो अब ऑफलाइन कक्षाएं और परीक्षा कराने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कुलपति से जल्द से जल्द इस पर फैसला लेने की मांग की है। विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की कक्षाएं इस समय ऑफलाइन चलाई जा रही हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू होनी हैं, ऐसे में छात्रों ने ओपन बुक सिस्टम से परीक्षा कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर भी उनसे बातचीत कर मनाने पहुंचे लेकिन छात्र तुरंत ऑनलाइन क्लास चलाने और परीक्षा का आदेश जारी करने पर अड़े रहे। कुलपति को दिए ज्ञापन में छात्रों ने बताया है कि कोरोना काल में घर गए बहुत से छात्र अभी विश्वविद्यालय नहीं आ पाए हैं, ऐसे में उनके लिए आफलाइन क्लास करना और परीक्षा देना बड़ी चुनौती होगी।

अब दो महीने के लिए कहीं भी किराए पर कमरा भी नहीं मिलने वाला है, ऐसे में समस्या बढ़ जाएगी। फिलहाल छात्र हित में ओपन बुक परीक्षा प्रणाली पर ही परीक्षा कराई जाए। इस दौरान छात्राओं ने भी कैंपस में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें