फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ऑनलाइन क्लास की मांग को लेकर कुलपति आवास पर छात्रों का धरना जारी, ऑफलाइन क्लास से हैं नाराज

Mon, 21 Feb 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में  पिछले चार दिन से छात्र ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब लंबे समय तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाईं गईं तो अब परीक्षा तक ऑफलाइन कक्षाएं चलाने का कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
बीएचयू कुलपति आवास का सामने धरनारत छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में ऑफलाइन कक्षाएं चलाए जाने को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले चार दिन से कुलपति आवास पर धरना दे रहे छात्र तुरंत कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं। सोमवार सुबह कुलपति आवास के सामने दोनों ओर की सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक वह कुलपति आवास से उठने वाले नहीं है। बीएचयू में 21 फरवरी से ही द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलाए जाने का निर्णय लिया जा चुका है, ऐसे में छात्रों को मांगों पर प्रशासन के फैसले का इंतजार है।

ऑफलाइन कक्षाएं चलाने का कोई औचित्य नहीं
विश्वविद्यालय में पिछले चार दिन से छात्र ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब लंबे समय तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाईं गईं तो अब परीक्षा तक ऑफलाइन कक्षाएं चलाने का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही परीक्षा भी ऑनलाइन ओपन बुक सिस्टम से ही कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन क्लास शुरू करने को लेकर भी छात्रों ने किया था आंदोलन

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में बीएचयू में ऑनलाइन ही कक्षाएं शुरू हुई थी। जब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो छात्रों ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए आंदोलन किया। छात्रों के आंदोलन के दबाव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को कक्षाएं ऑफलाइन करनी पड़ी।

अब छात्रों के एक धड़े ने ऑनलाइन कक्षाओं की मांग कर दी है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। अगर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें