गुजरात के कांडला से निकली एलपीजी गैस पाइप परियोजना से वाराणसी को जोड़ने के लिए सेवापुरी के इसरवार गांव में जिला प्रशासन अब ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा। किसानों की जमीन के सर्किल रेट कम होने की आशंका के चलते समिति इसका अध्ययन करेगी और उसी आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
जमीन अधिग्रहण के दो साल बाद यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्लांट को गोरखपुर तक पहुंची पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा। परियोजना से वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के 20 से ज्यादा जिलों में एलपीजी की आपूर्ति बढ़ जाएगी। दरअसल, गुजरात के कांडला बंदरगाह से निकली गैस पाइपलाइन परियोजना मध्यप्रदेश से गोरखपुर तक पहुंची है।