फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू के लंका गेट पर छात्रों का प्रदर्शन, मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे की धारा बढ़ाने की मांग

Mon, 24 Apr 2023 03:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर स्थित डाकघर के समीप रविवार की रात छात्रों और बाहरी युवकों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले ने तुल पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग को लेकर पीड़ित छात्र और उसके समर्थकों ने बीएचयू के लंका गेट पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बीएचयू के लंका गेट पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर स्थित डाकघर के समीप रविवार की रात छात्रों और बाहरी युवकों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट का मामला सोमवार को भी गर्म रहा। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग को लेकर पीड़ित छात्र और उसके समर्थकों ने बीएचयू के लंका गेट पर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


धरनारत छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया मगर असफल रहे। खबर लिखे जाने तक छात्रों का प्रदर्शन जारी था। छात्र पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे हैं। पीड़ित छात्र दीपक ने बताया कि वो रविवार शाम अपने दोस्तों साथ के डाकघर के समीप स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया था।

इस दौरन दो बाइक से 6-7 की संख्या में अज्ञात युवक आए। बिना वजह गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसमें एक दोस्त सिर में पत्थर लगने की वजह से बेहोश हो गया। ईंट से उसके आंख के पास और चेहरे पर चोट लगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IIT BHU में देर रात खूब हुआ हंगामा, हॉस्टल में घुसकर मेस संचालक को बीएचयू के छात्रों ने पीटा

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने दो बाहरी युवकों को पकड़ कर लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया।  छात्रों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे आरोपी आसानी से छूट जाएंगे।
विज्ञापन

मारपीट में शिवम और दीपक घायल हैं।  तहरीर के आधार पर लंका थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें