फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: IIT BHU में देर रात खूब हुआ हंगामा, हॉस्टल में घुसकर मेस संचालक को बीएचयू के छात्रों ने पीटा

Mon, 24 Apr 2023 02:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू के रामानुजन हॉस्टल में रविवार रात मारपीट की घटना को लेकर हंगामा मच गया। कुछ छात्रों ने मेस संचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाइक सवार छात्र मेस में खाना खाने पहुंचे। 
विज्ञापन
सीसी कैमरे में कैद हुए उत्पाती छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के रामानुजन हॉस्टल में रविवार देर रात मारपीट की घटना को लेकर हंगामा मच गया। कुछ छात्रों ने मेस संचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाइक सवार छात्र मेस में खाना खाने पहुंचे। संचालक के खाना देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रामानुजन हॉस्टल के कुछ छात्र मौके पर पहुंचे। इसके बाद बाइक से आए छात्र मेस में तोड़फोड़ करते भाग निकले। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से आईआईटी के छात्रों ने घटना के बारे में बताया। आईआईटी के छात्रों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है।



इसके पहले भी कई बार बीएचयू में कला संकाय के हॉस्टल के छात्र जबरन खाना खाने आ चुके हैं। मेस संचालक और छात्रों के साथ मारपीट भी की है। रविवार रात की घटना की सूचना पाकर रामानुजन हॉस्टल पहुंची पुलिस को छात्रों ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीएचयू के सात छात्रों पर बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा, बीते दिनों हुआ था भारी बवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें