फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में बवालः बयान दर्ज कर थम गई पुलिस की तफ्तीश

Wed, 11 Oct 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू बवाल के मामले में दर्ज मुकदमों की जांच कर रही है क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
बीएचयू बवाल मामले में लंका थाने पर दर्ज मुकदमों की तफ्तीश की गति बयान दर्ज करने के बाद थम सी गई है। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कौन थे और पुलिस पर पथराव किन छात्र-छात्राओं ने किया, इन बिंदुओं पर पुलिस की क्राइम ब्रांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन


बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी के विरोध में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर 23 सितंबर की रात लाठियां बरसाई गई थीं। इसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी से बीएचयू सुलग उठा था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग और न्यायिक आयोग भी कर रहा है।

दोनों आयोगों छात्र-छात्राओं द्वारा दर्ज कराए गए बयानों के अनुसार 23 सितंबर की रात वीसी लॉज के पास उन पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लाठियां चलवाई थी। बवाल बढ़ने पर एमएमवी के पास छात्राओं पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


इस मामले में लंका थाने पर दर्ज चार मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच अभी तक बयान दर्ज करने पर ही उलझी हुई है। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल पुलिस बयान दर्ज करने के साथ साक्ष्य एकत्र कर रही है।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, छात्र-छात्राएं और मौके पर मौजूद रहे लोग अपने बयान दर्ज कराने के साथ घटना से संबंधित फोटो और वीडियो दे रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस करने का अबतक नहीं आया आदेश

बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू बवाल मामले में छात्र-छात्राओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे, यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कही थी। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन के पास इस आशय का कोई निर्देश अभी तक नहीं आया।

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि शासन से जो निर्देश आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीएचयू में 23 सितंबर को छात्र, छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मामले चल रही मजिस्ट्रेटी जांच में जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय मंगलवार को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में बयान दर्ज करेंगे। घटना केे संबंध कोई भी व्यक्ति या छात्र-छात्राएं बयान दर्ज करा सकते हैं।

बवाल के दौरान फेसबुक पेज बीएचयू बज के जरिये भड़काऊ वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप में पांच छात्रों को चिह्नित किया गया है। क्राइम ब्रांच के विवेचक के अनुसार पांच छात्रों को चिह्नित कर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

बीएचयू वीसी के खिलाफ लंका थाने में तहरीर

बीएचयू कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी
बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने सोमवार को लंका थाने में तहरीर दी।

आरोप लगाया कि महामना की प्रतिमा पर कालिख पोतने की अफवाह फैलाकर कुलपति ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे।

लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि विकास सिंह की तहरीर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें