बीएचयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आजादी के 75वें वर्ष सांस्कृतिक उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह सचिव संजय ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रवाद की पताका केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया में फहरा रही है।
वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. हेडगेवार और गांधी ने स्वतंत्रता दिलाई और संघर्ष किया। गांव-गांव जाकर युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को बताने की आवश्यकता है। पत्रकारिता विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कहा कि देश पर मुस्लिमों और अंग्रेजों ने लगभग 600 साल तक शासन किया और भारत की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन हिंदू समाज ने जमकर सामना किया।
काशी ने हमेशा से दुनिया और देश को दिशा दी है। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी विभाग संघ चालक प्रो. जेपी लाल ने किया। संचालन विभाग कार्यवाह त्रिलोक नाथ शुक्ल और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रवेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में गौरीशंकर, दिनेश पाठक, चंद्रमोहन मौजूद रहे।