फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: हॉस्टल में कमरों को खाली करने के लिए तालों पर चला हथौड़ा, अवैध रूप से रह रहे थे छात्र

Sun, 19 Sep 2021 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमरों का ताला तोड़ते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रावासों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में उन कमरों का ताला तोड़ा गया, जिनमें अवैध रूप से छात्र रहे थे। यह अभियान सोमवार को भी चलेगा, ताकि छात्रों को कमरा आवंटित किया जा सके।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एक सितंबर से अंतिम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू है। इसके अलावा छात्रावास के आवंटन का भी फैसला लिया गया था। अन्य छात्रावासों में तो कमरों का आवंटन हो गया, लेकिन बिड़ला और एलबीएस हॉस्टल में अवैध कब्जे होने की वजह से आवंटन फंस गया था।

पिछले दिनों अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया गया था। शनिवार को दोपहर में हॉस्टल कोआर्डिनेटर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, एडमिनिस्ट्रेटिव वार्डन डॉ. अनिल सिंह, डॉ. अमर ज्योति सिंह की मौजूदगी में करीब 60 कमरों के ताले तोड़े गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही यहां मिले सामानों को बोरे में भरकर रखवा दिया गया। करीब एक महीने से अवैध रूप से रहने वालों को हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया गया था। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान डॉ. ऋषि शर्मा, प्रॉक्टर डा. रंजीत सिंह, डा. सुजीत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें