Varanasi News: बीएचयू अस्पताल की ओपीडी की टाइमिंग बदल जाने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाॅस्पीटल मैनेजमेंट कमेटी (एचएमसी) की चार मई को हुई बैठक में इसका फैसला हुआ था जबकि ढाइ महीने बाद यानी 22 जुलाई को इसका आदेश जारी किया गया।
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी का समय अब बदल गया है। आदेश के अनुसार, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की तरह यहां भी ओपीडी चलेगी। वाराणसी समेत दूर-दराज से आने वाले मरीज अब डॉक्टर को केवल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि 12 बजे तक होगा। अब तक अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक था। बीएचयू अस्पताल में वाराणसी के साथ पूर्वांचल और बिहार, झारखंड से रोजाना सात हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं।
समय कम होने से दूर-दराज के मरीजों को समस्या उठानी पड़ सकती है। इसके पहले जुलाई 2018 में समय का बदलाव हुआ था। उस वक्त सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया गया था।