आईएमएस निदेशक की अपील का भी असर नही
अब तक 6 दिन में एमएस और आईएमएस निदेशक प्रो.बीआर मित्तल ने कई बार उनसे काम पर लौटने की अपील भी की लेकिन उसका कोई असर नही दिख रहा है। नर्सिंग आफिसर बस इस्तीफे की मांग पर ही अड़े हैं। अब इसका फैसला चाहे जो भी हो लेकिन एमएस और नर्सिंग ऑफिसरों के इस विवाद में सबसे ज्यादा नुकसान मरीजो को हो रहा है। वार्डो में नर्सिंग ऑफिसरों के काम न करने से मरीजों को इंजेक्शन लगाने, आइवी फ्ल्यूड लगाने आदि की समस्या बढ़ गई है।
अस्पताल प्रशासन ने चस्पा कराई अपील वाली सूचना
बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग ऑफिसरों से काम पर लौटने की अपील वाली सूचना को सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में इमरजेंसी गेट सहित अन्य जगहों पर चस्पा कराया है। इसमे एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कोरोना काल मे मरीजो के हित में सभी से धरना खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है।