फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 90 हजार में से सिर्फ ढाई हजार बंटे टैबलेट-स्मार्टफोन, योजना पर पड़ा कोरोना का साया, छात्रों की सूची तैयार हो रही

Thu, 13 Jan 2022 10:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय खुलने के बाद ही छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलेंगे। सूची में छूटे हुए विद्यार्थियों के नाम जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी ने टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना पर कोरोना संक्रमण की छाया पड़ गई है। वाराणसी में 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने के लिए सूची तो तैयार है, लेकिन अभी तक लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों को ही वितरित किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अवकाश हो गया है। इसके कारण टैबलेट व स्मार्टफोन के वितरण का काम भी ठप चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

जिले के जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इसके बाद 10 से 16 जनवरी तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया। काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने के बाद ही वितरण प्रक्रिया आरंभ होगी। फिलहाल सूची में जिन छात्रों के नाम दर्ज नहीं हैं या छूट गए हैं उनके नाम जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें