फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू हुई निशुल्क अटल सेवा 'बीमारी' हालत में, नहीं हो पा रही सही से देख-रेख

Wed, 15 Sep 2021 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दरअसल 2018 में बीएचयू अस्पताल को आठ ई-रिक्शा मरीजों की निशुल्क सेवा के लिए मिले थे। दान में मिले ई-रिक्शा की सीटें गायब हो गई हैं, साथ ही टायर भी पंचर हो गए हैं।
विज्ञापन
खराब हालत में पड़े ई-रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 2018 में शुरू की निशुल्क अटल सेवा फिर से ‘बीमार’ पड़ गई है। दरअसल, दान में मिले आठ ई रिक्शा (अटल सेवा) को बीएचयू प्रशासन सही से देख-रेख नहीं कर पा रहा है। आलम यह है कि इमरजेंसी के पास खड़े एक ई रिक्शा का टायर पंचर है और दो की सीट गायब हो गई है।

विज्ञापन


अस्पताल में पूर्व एमएस प्रो. वीएन मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की स्मृति में 2018 में निशुल्क ई रिक्शा संचालन की शुरुआत कराई थी। रखरखाव के अभाव में इमरजेंसी के पास खड़े ई रिक्शे पर धूल की मोटी परत जमी है, इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे लंबे समय से चलाया ही नहीं गया है। 

सही से हो संचालन तो मरीजों को होगी बड़ी राहत
बीएचयू अस्पताल के गेट पर किसी निश्चित जगह पर इन ई रिक्शों को खड़ा किया जाए और मरीजों को मुफ्त सुविधा की जानकारी दी जाए तो हर दिन दूर दराज से आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात को अंजाम, दो साल से थी तलाश

विज्ञापन

यूजीसी चेयरमैन, तत्कालीन कुलपति ने किया था शुभारंभ 
बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए निशुल्क ई रिक्शा संचालन सेवा के लिए 2018 में तत्कालीन एमएस प्रो. विजय नाथ मिश्रा की पहल पर आठ ई रिक्शा मिले थे। इसमें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने एक, बलिया से पूर्व सांसद भरत सिंह ने दो, व्यापारियों ने तीन और काशी घाटवाक विश्वविद्यालय की ओर से दो ई रिक्शा मिले थे। सेवा का शुभारंभ 2018 में यूजीसी चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह और कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया था। 

ये भी पढ़ें- सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही का नतीजा, दो दोस्तों ने गंवाई जान   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें