फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Fee Hike: डीन ऑफिस पर छात्रों का धरना जारी, ABVP कार्यकर्ताओं ने उठाया बीएचयू प्रशासन के फैसले पर सवाल

Sun, 16 Oct 2022 09:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का विरोध, प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के मामले पर बीएचयू प्रशासन के फैसले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीट वृद्धि नहीं की थी तो 2021 में छात्रों से फीस क्यों ली गई। अब उसे लौटाने की बात की जा रही है। इस तरह के फैसले को पूरी तरह से वापस लेना चाहिए। 

विज्ञापन


छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों ने धरना स्थल पहुंचकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया। बीएचयू इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि पर सफेद झूठ बोल रहा है।

विज्ञान संस्थान इकाई अध्यक्ष उमेद गुज्जर ने कहा कि प्रशासन द्वारा जो फीस वृद्धि की गई है वह सुविधाओं के सापेक्ष काफी ज्यादा है। छात्रावास की हालत खराब है एवं सुविधाओं का टोटा है। चेतावनी दी कि फीस वृद्धि का निर्णय आने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: बीएचयू प्रशासन ने जारी की सफाई, कहा- फीस वृद्धि नहीं हुई, कतिपय लोग कर रहे दुष्प्रचार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें