यह विशेषकर 17 से 25 साल वालों में ही आता है। 15 से 20 प्रतिशत में आता ही नहीं है। इसकी वजह सही तरीके से चबाने वाला खाना न खाना है। प्रो. चतुर्वेदी ने बताया कि यह भी देखने को मिला है कि जबड़े की साइज भी नहीं बढ़ रही है। बहुत कम लोगों को ही 32 दांत हो रहे हैं। पहले लोग चना, गन्ना, मक्का सहित कड़ी चीजों को खाते थे लेकिन अब नहीं खा रहे हैं। गांव में तो कुछ लोग पालन कर रहे हैं लेकिन शहर में चबाकर कम खाने की वजह से जबड़ों की साइज भी छोटी हो जा रही है।