फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, परिणाम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। एनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा खत्म होने 25वें दिन बुधवार को आंसर की जारी कर दी गई है। इसके लिए छात्र पांच नवंबर शाम सात बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। छात्रों जिस सवाल के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराएंगे, उसके लिए उन्हें प्रति सवाल 200 रुपये फीस भी जमा करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए यूजी में 23 और पीजी में 94 कोर्स में दाखिले के लिए 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक देश भर में बने 185 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थी एनटीए की ओर से आंसर की जारी करने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए एनटीए अधिकारियों के साथ ही पीएमओ, शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर आंसर की और परिणाम जारी कराने की मांग की थी। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक परीक्षा डॉ. साधना पराशर की ओर से तीन नवंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि आंसर की बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
सवालों पर आपत्ति के लिए ली जाने वाली फीस केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। एनटीए की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि सवालों पर आपत्ति के लिए ली जाने वाली फीस वापस नहीं होगी। अभ्यर्थियों की ओर से जवाब पर आपत्ति के बारे में विशेषज्ञों से सत्यापन कराया जाएगा। सही कराने के बाद उसकी जानकारी भी दी जाएगी। आंसर की के बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की वेबसाइट से भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें