बीएचयू की प्रवेश परीक्षा के लिए जारी सूची के अनुसार तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सुबह 8 से 10 बजे तक पहली पाली, दूसरी पाली में 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक कराई जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी भी ले सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट (
bhuet.nta.nic.in) से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन फार्म का नंबर, जन्म तिथि डालना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जैसे-जैसे होगी बढ़ती जाएगी।