फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बीएचयू कर्मचारी की बेटी ने भारत माता के रूप में कोरोनावायरस का किया शिकार, देखें

Sun, 16 Aug 2020 12:50 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भारत माता के रूप में धान्वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू  विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान के कर्मचारी विक्रांत कुशवाहा की बेटी ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता के रूप में कोरोना रूपी दानव का नाश कर आजादी का अनोखा संदेश दिया। धान्वी कुशवाहा, केजी में सनबीम स्कूल, भगवानपुर में पढ़ती हैं। धान्वी की मां शिक्षिका श्वेता कुशवाहा ने उन्हें यह रूप दिया।

विज्ञापन


धान्वी अपनी आठ भुजाओं से देश के सीमा पर तैनात रक्षकों, स्वतंत्रता सेनानियों और कोरोना योद्धाओं को नमन कर रहीं हैं और त्रिशूल से कोरोना वायरस का संहार कर रहीं हैं। कोरोना महामारी के दौरान घर से लेकर अस्पताल और दफ्तरों में जंग लड़ रहे उन रक्षकों और कोरोना योद्धाओं को, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, किसान, शिक्षक शामिल हैं उनके भी बलिदान और कर्तव्यों को इस सजीव चित्र के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। वह बताती हैं कि महामारी में इन लोगों ने देश को अपनी सेवा प्रदान की है, ताकि हम अपने घरों में रहकर सुरक्षित रह सकें।

वीसी  प्रो. राकेश भटनागर ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने एंफीथियेटर मैदान और मालवीय भवन में ध्वजारोहण किया। वहीं इसके बाद से सभी विभागों के अध्यक्ष ने विभाग के बाहर झंडारोहण कर 15 अगस्त का उत्सव मनाया। विश्वविद्यालय में छात्रावास के सभी वार्डेन मिलकर बिरला छात्रावास के प्रांगण में ध्वजारोहण किये और छात्रों में मिठाइयां भी बांटी गईं।

इस बीच विश्वविद्यालय में पांच महीने बाद हर विभाग में लोगों की कुछ चहल पहल भी दिखी, जो किसी उत्सव की तरह लग रहा था।  कृषि विज्ञान संस्थान में निदेशक प्रो. रमेश चंद ने ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन के उद्देश्यों से रूबरू कराया। इस दौरान संस्थान में 50 से ज्यादा अध्यापक और स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें