वाराणसी। बीएचयू में आयुर्वेद संकाय और कला संकाय में एक जुलाई से नए डीन कार्यभार संभालेंगे। आयुर्वेद संकाय में प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी की जगह प्रोफेसर वीपी सिंह को नया डीन बनाया गया है, जबकि कला संकाय में प्रोऱामकली सराफ की जगह प्रोव़जय बहादुर सिंह संकाय प्रमुख होंगे।
बीएचयू की ओर से शनिवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। दोनों संकायों में संकाय प्रमुख के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद एक जुलाई को नए डीन जिम्मेदारी संभालेंगे। आयुर्वेद संकाय में मेडिसिनल केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रो. वीपी सिंह 1984 से विश्वविद्यालय में शिक्षक है। हिंदी विभाग की अगर बात करें तो प्रो. विजय बहादुर सिंह को कला संकाय के डीन और हिंदी विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक साथ मिली है। कला संकाय में 24 विभाग और तीन केंद्र हैं। प्रो. विजय बहादुर सिंह बीएचयू के छात्र रहे हैं और 1991 में विश्वविद्यालय में नियुक्ति से पहले जोधपुर, तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान सारनाथ में सेवा दे चुके हैं।