उधर, केंद्रीय पुस्तकालय में भी छात्रों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी के निर्देशन में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम विश्वनाथ मंदिर तिराहा, कला संकाय गेट के सामने, सामाजिक विज्ञान संकाय सहित अन्य जगहों पर चक्रमण करती रही। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रथम वर्ष की कक्षाएं चलाने पर ठोस निर्णय हो सकता है।