फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बीएड प्रवेश परीक्षा कल, इन दस शहरों में बनाए गए केंद्र

Sat, 28 Apr 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीएचयू में बीएड में दाखिले के लिए रविवार को दस शहरों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों (सुबह 8 से 10.30 और शाम 4 से 6.30 बजे तक) में होने वाली परीक्षा के लिए बीस केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23396 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सर्वाधिक 11 केंद्र बनारस में बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 15 अप्रैल से 27 मई के बीच प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी।

रविवार को बीएड एजुकेशन, मैथमेटिक्स, साइंसेज, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, स्पेशन, लैंग्वेज की परीक्षा बनारस, दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, गुवाहाटी और बरकछा में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि सबसे अधिक बनारस में 11 केंद्रों पर 15646 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जो अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन पत्र में जो पहचान पत्र लगाए हैं, उसकी मूल प्रति परीक्षा के दिन केंद्रों पर लेकर आनी होगी। इसके अलावा एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें