सबसे ज्यादा 80 सीटें योग शिक्षा में
योग में दो साल के पीजी डिप्लोमा कोर्स में अधिकतम 80 सीटें हैं। इसमें कम से 25 सीटें भी भर गईं तो कोर्स को चलाया जाएगा। सालाना फीस 10 हजार रुपये है। इसके अलावा टूरिज्म मैनेजमेंट और ऑफिस मैनेजमेंट में दो साल के डिप्लोमा में 80 सीटों पर एडमिशन होगा। योग्यता 12वीं पास हो। हर साल 15 हजार रुपये फीस देनी होगी। यदि 10 सीटों से कम पर एडमिशन हुआ तो कोर्स बंद कर दिया जाएगा।
एक छात्र भी रजिस्टर्ड तो चलाना होगा कोर्स
आयुर्वेदिक पेन मैनेजमेंट से एक साल के डिप्लोमा कोर्स में अधिकतम 10 और न्यूनतम एक सीट है। 10 सीटों में 5 विदेशियों और बाकी भारतीय के लिए है। एनेस्थीसिया में दो साल के डिप्लोमा कोर्स में दो ही सीटें हैं। इसकी फीस 3 लाख रुपये सालाना है। वहीं, एक छात्र भी इस कोर्स में एडमिशन लेता है तो कोर्स बंद नहीं होगा। पूरे दो साल तक चलाना होगा।