फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, पुलिस बल मुस्तैद

Sat, 06 Feb 2021 02:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
भाकियू का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कृषि बिल के विरोध में भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जुलूस निकालकर नारे लगाए और प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस चौकन्नी रही। सड़कों पर सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।

विज्ञापन


जंघई में रेलवे ट्रैक पर जाम की सूचना पर सुबह से ही सतर्कता बनी रही। स्टेशन जाने वाले मार्गों पर सादे वेश और वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे थे। दोपहर में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

किसान यूनियन के कार्यालय से जुलूस इंटर कॉलेज गेट से होते हुए जंघई कालोनी होकर जंघई स्टेशन तिराहा पर पहुंचा। यहां सभा हुई। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों को कम से कम 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। आंदोलन में मृत किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू किया जाए। मीरगंज एसओ श्रीप्रकाश राय को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री धर्मराज पटेल, फूलचंद, बाबूराम, खलील, वसीम अकरम, अमरनाथ, मेवालाल, संजय, ओंकारनाथ, सोमनाथ, लाल मौर्या, मीरा गुप्ता, सुनीता, चन्द्रकला, अमरावती आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें