फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस, नये पदाधिकारियों ने किया दायित्व ग्रहण

Sun, 10 Jul 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारत विकास परिषद काशी प्रांत का स्थापना दिवस रविवार को  बीएचयू विज्ञान संस्थान के सेमिनार हॉल में मनाया गया। 
विज्ञापन
भारत विकास परिषद काशी प्रांत का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत विकास परिषद काशी प्रांत का स्थापना दिवस और दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। बीएचयू विज्ञान संस्थान के सेमिनार हॉल में जहां परिषद के अलग-अलग शाखाओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तो वहीं नये पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण भी कराया गया।

विज्ञापन


 बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेडियो में सहायक निदेशक डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि भारत विकास परिषद अनुशासित और संस्कारित कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज तैयार कर रहा है जो देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना काल में परिषद की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आने वाले दिनों में भी सामाजिक जरूरतों के हिसाब से कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव ने प्रांतीय अध्यक्ष सीए मुकुल शाह, प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल, वित्त सचिव डॉ. अनिल सिंह, और प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ.रंजना केसरी को पद व दायित्व का शपथ दिलाया।  

विज्ञापन

कार्यक्रम में रमेश लालवानी, सुदीप टंडन, डॉ. शिप्रा धर, डॉ. आनंद प्रभा, अनिल जाजोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें