फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अनजान वीडियो कॉल आपको कर देगा परेशान, जालसाज कर रहे इस तरह जालसाजी

Thu, 20 May 2021 12:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

kकोरोना काल में साइबर क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। इस समय हमें सोशल मीडियो और इंटरनेट से जुड़ी चीजों पर ज्यादा सतर्क रहने की जरूर है। जालसाज लोगों को अपने जाल में फंसाकर जालसाजी कर रहे हैं। वीडियो कॉल के जरिए आजकल ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Blackmail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में साइबर ठग वैक्सीन, दवा और ऑक्सीजन के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। वहीं, अब इन्होंने नया तरीका ईजाद कर लिया है। साइबर ठग लड़कियों की मदद से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पहले दोस्ती कराते हैं। वीडियो कॉल पर लड़कियां बातचीत शुरू करती हैं। फिर एप के माध्यम से वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है। फिर दूसरे नंबर से पीड़ित को वीडियो भेजा जाता है और ब्लैकमेल कर उनसे पैसों की मांग की जाती है।

विज्ञापन


पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। इस तरह के मामले पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक थे, लेकिन अब पूर्वांचल में भी सामने आने लगे हैं। शहर में ही कई व्यापारियों और चिकित्सकों को इस तरह के संदेश आए हैं। हालांकि, किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज कराई है। कुछ ने बताए हुए नंबर पर पैसे भी भेज दिए और कुछ ने नंबर ही बदल लिया। पुलिस भी साइबर ठगों से आगाह रहने की अपील कर रही है।

साइबर क्राइम एक्सपर्ट विजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की फ्रॉडगिरी फेसबुक और व्हाट्सएप पर हो रही है। अनजान कॉल से सावधान रहे। पहले से सेव नंबर से ही आने वाले वीडियो कॉल को उठाएं। व्हाट्सएप पर अगर अपरिचित नंबर से चैट के लिए मैसेज आता है तो उसका जवाब नहीं देना चाहिए। साइबर अपराधी एप और दूसरे मोबाइल के सहारे अश्लील वीडियो कॉल के जरिये लोगों को फंसाते हैं। फिर पीड़ितों से रकम ऐंठते हैं। कुछ ही लोग हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराते हैं। ज्यादातर कॉल राजस्थान, असम, बंगाल, एमपी के नंबरों से आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान :
वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें।
व्हाट्सएप प्राइवेसी में अकाउंट सिर्फ कॉन्टेक्ट विकल्प का रखें।
फेसबुक पर आने वाले लाइव चैट के विज्ञापन से बचकर रहें।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाए तो पुलिस की सहायता लें।

केस-1
बाबतपुर एयरपोर्ट के पास रहने वाले एक युवक के मोबाइल पर एक लड़की का मैसेज आया। इसके बाद दोस्ती हुई और बाद में लड़की ने अश्लील वीडियो कॉल कर लड़के से बातचीत रिकॉर्ड कर ली। बाद में दूसरे नंबर से वीडियो जारी हुआ और युवक से 10 हजार की मांग की गई। नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से युवक ने पैसा देना ही मुनासिब समझा।
केस-2
अर्दली बाजार के रहने वाले पेशे से एक चिकित्सक के पास भी अनजान नंबर से लड़की का वीडियो कॉल आया। हालांकि चिकित्सक ने दोनों कैमरे बंद रखे थे और मंशा भाप कर तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। मगर, इस घटना के बाद से चिकित्सक परेशान जरूर हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें