फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वरूणा पार जोन के सितारा होटल सहित पांच बड़े गृहकर बकाएदारों के बैंक खाते कुर्क

Sat, 15 Jan 2022 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में वरूणा पार जोन में गृहकर वसूली की समीक्षा जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी ने की। इस दौरान जोनल अधिकारी ने आठ राजस्व निरीक्षकों की वसूली समीक्षा में पाया कि गृहकर के बड़े बकायेदारों द्वारा डिमांड नोटिस एवं वांरट जारी करने के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान जोनल अधिकारी ने ऐसे बड़े बकाएदारों को चिह्नित करते हुए नगर आयुक्त प्रणय सिंह से उनके खाते कुर्क करने की अनुमति मांगी। जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल निर्णय लेते हुए कार्यवाही हेतु अनुमति प्रदान की गई। जिन भवनों पर कार्यवाही की गई उन भवन पर बकाया गृहकर रुपये 21.08 लाख है।

विज्ञापन

दूसरे भवन का बकाया गृहकर 3.93 लाख रुपये, तीसरे का 3.69 लाख रुपये, तीसरे का बकाया गृहकर 94 हजार रुपये और चौथे भवन का बकाया गृहकर 1.26 लाख रुपये है। इन सभी भवनों पर बकाया गृहकर जमा करने तक इन सभी भवन स्वामियों के बैंक खाते नगर निगम अधिनियम के तहत बकाया भुगतान न करने के एवज में कुर्क करते हुए संबंधित बैंक प्रबंधकों को बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें