फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस 18 में से 7 कलाओं की प्रतियोगिता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से मंडलस्तरीय गीत, संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बनारस के कलाकारों का दबदबा रहा। 18 कलाओं में से कथक, भरतनाट्यम, लोकगीत, तबला वादन, हारमोनियम, एकांकी और एकल शास्त्रीय प्रतियोगिता में बनारस विजेता रहा। जबकि दूसरे स्थान पर गाजीपुर, तीसरे स्थान पर जौनपुर और चंदौली चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बनारस से 50, चंदौली से 34, जौनपुर से 21 और गाजीपुर से 15 कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कत्थक में बनारस की अपराजिता पटेल, भरतनाट्यम में अदिति जायसवाल, एकल शास्त्रीय में पीयूष मद्देसिया, तबला वादन में चेतन शुक्ला, हारमोनियम में रामेश्वर गुप्ता प्रथम, हारमोनियम में गाजीपुर के विद्यानिवास पांडेय दूसरे और जौनपुर के तेजू कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गिटार वादन में जौनपुर के सुजीत कुमार प्रथम और बनारस के आशीष कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एकांकी और लोकगीत में बनारस, सितार वादन में गाजीपुर के नंदन अव्वल
सितार वादन में गाजीपुर के अभय नंदन पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एकांकी में बनारस प्रथम और चंदौली दूसरे स्थान पर रहा। लोकगीत में बनारस प्रथम, जौनपुर दूसरे और गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में सुधाकर महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त विकास आयुक्त शिवकुमार ने किया। मौके पर उपनिदेशक युवा कल्याण संदीप कुमार, कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रभु नारायन दूबे, कलाकार अशोक सिंह जख्मी सहित सभी जिलों के युवा कल्याण अधिकारी मौजूद थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार 11 अक्तूबर को प्रयागराज में जोन स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें