फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद विवि में नैक मूल्यांकन में ए प्लस के लिए करेगा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि अब नैक मूल्यांकन में ए प्लस ग्रेडिंग के लिए प्रयास किया जाएगा। नैक मूल्यांकन की चुनौतियों को दूर करके बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पाणिनी भवन सभागार में नैक मूल्यांकन की बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय आप सभी का है। कुलपति तो सीमित समय के लिए आते हैं। आप सभी लोग एक परिवार हैं। उन्होंने शिक्षकों से 2019-20 व 2020-21 में कराए गए काम की आख्या पेश करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. प्रेमनारायण सिंह, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो महेंद्र पांडेय, प्रो. शंभुनाथ शुक्ल, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजनाथ, डॉ. पद्माकर मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें