फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न, विनोद अध्यक्ष निर्वाचित, विवेक महामंत्री

Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बधाई देते साथ अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश के प्राचीनतम बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में पहले ही प्रयास में विनोद कुमार पांडेय 1041 मत पाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, लगातार चार बार से हार का सामना कर रहे विवेक कुमार सिंह 1141 मत पाकर महामंत्री निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र श्रीवास्तव ने मात्र सात मत से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर अशोक कुमार व प्रशांत सिंह पिंटू और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के एक पद पर आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर राधेश्याम शर्मा और संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर सुनील मिश्र निर्वाचित हुए।

संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर सुरेंद्र सेठ और आय व्यय निरीक्षक पद पर अमित जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर मनोज तिवारी, पीपी सिंह, सत्येंद्र नाथ राय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर दिलीप श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, धनंजय यादव, अनुराग बरनवाल, शिवकुमार सिन्हा और अभिषेक पांडेय निर्वाचित हुए। मतगणना लगभग साढ़े छह बजे समाप्त हो गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही अधिवक्ता जश्न मनाने लगे। देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानंद श्रीवास्तव के परिणाम घोषित होते ही सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानंद श्रीवास्तव ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
 

विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
एंबुलेंस पर लेट कर कुल वोट ले गइलन विवेक
महामंत्री पद के प्रत्याशी विवेक मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण दीवानी कचहरी में एंबुलेंस से आए थे। बुधवार को जब बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम आया तो अधिवक्ताओं का कहना था कि विवेक कुल वोट एंबुलेंस पर लेट के ही ले लेन...। उम्मीद हौ कि बढि़या काम करि हैं अऊर बार एसोसिएशन के नाम रोशन करिंहैं।
 

अधिवक्ताओं के हित की रक्षा, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा, लाइब्रेरी व शौचालय की सफाई के साथ ही बार की गरिमा को बरकरार रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हित के लिए हम जिएंगे और मरेंगे।
विनोद कुमार पांडेय, अध्यक्ष, बनारस बार एसोसिएशन

अधिवक्ताओं के हित की रक्षा का हरसंभव प्रयास करेंगे। अनावश्यक हड़ताल से बचेंगे और दीवानी कचहरी परिसर को साफसुथरा रखने का प्रयास करेंगे। अधिवक्ता साथी हमारे लिए महत्वपूर्ण थे, हैं और सदैव रहेंगे।
विवेक कुमार सिंह, महामंत्री, बनारस बार एसोसिएशन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें