फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बेटी की हत्या तो छोटी बेटी के साथ छेड़खानी, गांव छोड़ सकता है रागिनी का परिवार

Sun, 10 Sep 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रागिनी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी रागिनी की हत्या से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि शुक्रवार को हत्याकांड की चश्मदीद गवाह उसकी छोटी बहन सिया के साथ स्कूल से लौटने वक्त छेड़खानी की वारदात हो गई। घटना के बाद परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे का कहना है कि परिवार की सलामती के लिए अब गांव भी छोड़ना पड़ सकता है। उन्होंने कहा अब कोई रास्ता भी तो नहीं दिखाई पड़ता। उधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्जकर रविवार की सुबह जेल भेज दिया।

मालूम हो कि रागिनी हत्याकांड की चश्मदीद गवाह मृतका की छोटी बहन सिया शुक्रवार की दोपहर स्कूल से घर जा रही थी। इसी बीच गांव का दीपू यादव रास्ते में सिया को घूर-घूर कर देखने लगा और छेड़खानी करने प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


सिया किसी अनहोनीकी आशंका से दहशत से भर गई और घर पहुंचते ही परिवारवालों को सारी बात बताई जिसके बाद पिता जितेंद्र दूबे ने युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर जानमाल की गुहार लगाई थी।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

राज्यपाल से मिल सकते हैं रागिनी के पिता

रागिनी के बहन के साथ छेड़खानी, दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बजहा गांव के काली मंदिर के पास आठ अगस्त की सुबह विद्यालय जाते वक्त छात्रा रागिनी की बदमाशों ने दिन-दहाड़े गला रेतकर हत्या कर दिया था। इस घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की छोटी बहन सिया है।

इस बाबत जितेंद्र दूबे ने बताया कि आरोपियों के भय तथा परिवार के सलामती के लिए गांव छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। कहा पूरा परिवार दहशत के साये में जी रहा है। अब गांव छोड़ने के सिवा को कोई रास्ता भी नहीं दिखाई पड़ रहा है।

मृतक छात्रा रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे ने रविवार को बताया कि बेटी रागिनी हत्याकांड के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। इसके लिए वह राज्यपाल से जल्द ही मिलेंगे।
कहा कि  राज्यपाल से मिलने के लिए समय और तारीख के लिए प्रयास कर रहे हैं। समय मिलते ही वह राज्यपाल से मिलकर मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए मांग करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें