फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: जलेश्वर सिंह के हत्यारोपियों की तलाश में यूपी से बिहार तक पुलिस का छापा, अंधाधुंध फायरिंग कर हुई थी हत्या

Fri, 09 Jul 2021 05:04 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। 
 
विज्ञापन
मृतक बलबीर सिंह और घायल अमृतेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस जनपद के हल्दी और रेवती के साथ ही बिहार के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है। 

विज्ञापन


जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हरि  सिंह, हरिश पासवान, राजनारायण पांडेय और अमृतेश सिंह उर्फ सबल तथा दो अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों के अलावा हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव निवासी हरीश पासवान की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों शूटरों की भी तलाश में पुलिस लगी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएचओ ने स्पष्ट किया जल्द ही शूटर पकड़े जाएंगे और प्रकरण का पर्दाफाश होगा। 

विज्ञापन

घटना के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्म मोड़ के बीच शिव मंदिर के पास बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हिस्ट्रीशीटर व बैरिया निवासी पूर्व जिपं सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (32) को गोलियों से छलनी कर दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जलेश्वर के सिर, पेट व पीठ में कुल 12 गोलियां लगी थीं। फायरिंग में उसके साथ मौजूद वार्ड नंबर-6 की जिपं सदस्य आकांक्षा सिंह के पति, चांदपुर निवासी व यूपी कॉलेज वाराणसी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमृतेश सिंह उर्फ सबल भी घायल हो गए। उनके कमर में गोली लगी थी, अब वह खतरे से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें