फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : छुपे जमातियों की सूचना देने वालों को मिलेगा पांच हजार रुपये इनाम

Sat, 11 Apr 2020 12:12 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे 38 जमाती अब तक आजमगढ़ जिले में चिन्हित हुए हैं। इसके बाद भी जमातियों के अभी जिले में जगह-जगह पहचान छुपा कर छिपे होने की सूचना भी पुलिस को मिल रही है। जमातियों के चलते ही जिले ही नहीं पूरे देश की आबो हवा खराब हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस महकमा अब इन जमातियों पर सख्ती के मूड में दिखायी दे रहा है।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए छिपे हुए जमातियों की सूचना देने वालों को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि जो भी सूचना देगा उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके साथ ही सूचना के आधार पर जांच करायी जायेगी। जांच में सूचना देने वाले द्वारा बताया गया व्यक्ति जमात से जुड़ा निकला तो उसे पांच हजार रुपये का इनाम देने के साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें