फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष प्रवेश परीक्षा गोंडा के मुकुंद बने टॉपर

Sun, 02 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले के लिए हुए कंबाइंड प्री आयुष टेस्ट (सीपीएटी) का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसमें गोंडा के मुकुंद नाथ 200 में सर्वाधिक 171 अंक पाकर टॉपर बने हैं। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि टॉप 20 में बनारस के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में कुलपति ने बताया कि पहली बार सीपीएमटी से अलग टेस्ट में चार अक्तूबर को परिणाम जारी होना था लेकिन तीन दिन पूर्व नवरात्र के पहले दिन ही परिणाम घोषित करना उपलब्धि है। बताया कि प्रयास होगा कि जल्द काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू कराई जाए। 

राज्य नोडल समन्वयक और कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि 25 सितंबर को बनारस, लखनऊ, बरेली और कानपुर में बने नोडल केंद्र पर हुए टेस्ट में पंजीकृत 16 हजार छह सौ चौसठ में से 15 हजार एक सौ बासठ ने परीक्षा दी। बताया कि बनारस के डीएलडब्ल्यू के निकट कंचनपुर की काजल तिवारी, बड़ागांव की सीमा और गोरखपुर के डुमरैला के उमेश यादव ने 168 अंक पाए, सभी दूसरे स्थान पर रहे। बताया कि परिणाम संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें