वाराणसी में ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने का राम मंदिर निर्माण को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक तो देवशयन के समय बिना मुहूर्त मंदिर का निर्माण आरंभ करा रहा है और दूसरी ओर कोरोना से पीड़ित देश से हर्ष प्रदर्शित करने के लिए दीपोत्सव मनवाने की तैयारी है।
मध्यप्रदेश के परमहंगी गंगा आश्रम में चातुर्मास्य स्थल से बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के बजाय लोगों से उत्सव मनाने की अपील करना उचित नहीं है। जिस घर में कोई कोरोना से संक्रमित होगा, वह कैसे हर्ष मनाएगा।
इसलिए सबसे पहले कोरोना भगाएं, फिर शुभ मुहूर्त में मंदिर बनवाएं। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाए जाने से हमें आपत्ति नहीं है, परंतु गर्भगृह के आग्नेय कोण में भगवान के बालरूप की स्थापना होनी चाहिए। शास्त्रोक्त विधि-विधान से इसका निर्माण होना चाहिए।