फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय: वाराणसी मंडल के 280 बच्चों का होगा प्रवेश, चल रही प्रवेश प्रक्रिया; जानें- क्या है योजना

Sat, 08 Jun 2024 07:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: विद्यालय में पाठ्यक्रम सीबीएसई बोर्ड पर आधारित है। अटल आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास हैं। सीसीटीवी, सोलर पैनल, कंप्यूटर लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, आरओ का स्वच्छ पेयजल, खेल गतिविधियां, यूनिफॉर्म, अध्ययन (किताब,नोटबुक) भोजन आदि सभी सामग्री विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क है।
विज्ञापन
दूसरे सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय में दूसरे सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीबीएसई बोर्ड के इस बोर्डिंग स्कूल में प्रवेश के लिए वाराणसी मंडल के 4 जिले के 700 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। इसमें से कक्षा छह और कक्षा 9 में कुल 280 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


पहले सत्र के 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर कक्षा 7 में पहुंच चुके हैं। सरकार की ओर से निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने के लिए अटल अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा में 70-70 विद्यार्थियों का प्रवेश

उपश्रमायुक्त वंदना ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें वाराणसी मंडल के जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली जिले के विद्यार्थी शामिल हैं। 140 छात्र-छात्राओं का प्रवेश कक्षा छह और 140 छात्र छात्राओं का कक्षा 9 में प्रवेश होना है। प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या 70 -70 होगी।

जुलाई से शुरू होगा नवीन सत्र निर्माण
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमरनाथ राय ने बताया कि पहले सत्र के कक्षा 6 के 80 छात्र छात्राएं पास होकर कक्षा 7 में पहुंच चुके हैं। एडमिशन की प्रक्रिया के बाद जुलाई से दूसरे सत्र 2024 -25 की पढ़ाई शुरू होगी। अटल आवासीय विद्यालय छात्र -छात्राओं के रहने के लिए अलग-अलग छात्रावास बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें