फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: सपा ने फूंका बिगुल, लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा ने बनाया प्लान; जुटने का किया आह्वान

Thu, 12 Nov 2026 09:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी कार्यालय में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सपा नेताओं को स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी का संदेश देना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन में नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से इसी एकजुटता और उत्साह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन




समारोह में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने जीत में योगदान देने वाले शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकार और समस्याओं को लेकर उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी। सदन में शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समाजवादी विचारधारा के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दोनों एमएलसी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ जुटने की जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और सुदर्शन यादव, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें