फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में 8 से करें पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विद्यावारिधी (पीएचडी) प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। छात्र 8 से 28 सितंबर तक ऑनलाइन शोध परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

उपकुलसचिव केस लाल ने बताया कि परीक्षा का शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 500 रुपये रखा गया है। परीक्षा के लिए ई चालान छह सितंबर, शुल्क सात सितंबर और आवेदन आठ सितंबर से ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन चालान निकालने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कापी को स्वप्रमाणित संलग्नकों के साथ विश्वविद्यालय में अनुसंधान संस्थान के निदेशक को पंजीकृत डाक से प्राप्त होने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर है। वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 22 अक्तूबर से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें