केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय संभालने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचीं मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। अपना दल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अनुप्रिया शुक्रवार की दोपहर जेट एयरवेज की उड़ान से दिल्ली से बाबतपुर पहुंची। यहां से वह पटेल धर्मशाला के लिए रवाना हो गईं। वहां अपना दल की जिला इकाई की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं।
एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव नीलरतन पटेल, राजेंद्र पाल, विधायक आरके वर्मा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रेखा, अपना दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पटेल, डीके पटेल, सुनील पटेल, आशीष सिंह व संजय राय आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। बाबतपुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, संजय राय, उमेश दत्त पाठक, आजाद सिंह गौतम, चंद्रशेखर सिंह, ज्ञानेश जोशी, भोला शंकर मिश्र, सदानंद सिंह, राजेश राजभर, प्रहलाद गुप्ता आदि ने अनुप्रिया का स्वागत किया।
इसी क्रम में हरहुआ में दिलीप सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। अजय दूबे के नेतृत्व में मोहनसराय में और दीपू सिंह व प्रेमशंकर पाठक के नेतृत्व में लालपुर में अपना दल की सांसद का अभिनंदन हुआ।
स्वागत करने वालों में अवधेश उपाध्याय, देवमणि उपाध्याय, रमेश पटेल, अजित पटेल, राजकुमार चौहान, रिंकू पटेल, श्यामबली, श्रवण पटेल, श्याम नारायण मास्टर, जगदीश पटेल, शिवा पटेल, अशोक सिंह, रमाशंकर गुप्ता, राजेश खन्ना, विक्रम पटेल, प्रेम लाल पटेल, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जेपी पांडेय आदि शामिल थे। पिंडरा के रमईपुर में अनुप्रिया ने अपना दल के संस्थापक रहे सुरेंद्र कुमार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
वाहनों के लंबे काफिले के साथ वे तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला पहुंचा। यहां आयोजित अभिनंदन समारोह में संस्था की ओर से मंत्री को अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं। वाराणसी से मिर्जापुर के रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। वाहनों के लंबे काफिले की वजह से मोहनसराय, मिर्जामुराद, राजातालाब में भीषण जाम लगा रहा।