फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के धौरहरा गांव में विवादित ऑडियो वायरल होने का बाद फैला तनाव, पुलिस तौनात

Sun, 10 Sep 2017 02:10 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
धौरहरा गांव में बीती रात लगे देश विरोधी नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के धौरहरा गांव में दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद शनिवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंधेरे में मोबाइल से बनाई गईं इन वीडियो क्लिप में पिक्चर अस्पष्ट हैं और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की आवाजें आ रही हैं।
विज्ञापन


इसे धौरहरा गांव का बताए जाने के बाद तकरीबन पांच सौ से अधिक युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रख उनका समर्थन किया।

सूचना मिलते ही भारीभरकम फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। चंदौली सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की लंबी मशक्कत पर दोपहर बाद किसी तरह हंगामा थमा लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में फोर्स तैनात है। उच्चाधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। 
 
विज्ञापन

आरोप- हज से लौटे जाइरीन ने की ऐसी हरकत

गांव में प्रभात फेरी निकाल कर हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए - फोटो : अमर उजाला

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने की शिकायत लेकर कुछ लोग शुक्रवार की रात करीब दस बजे चौबेपुर थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि हज यात्रा से लौटे जाइरीन के स्वागत में जुटे कुछ लोग ऐसी हरकत कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर शिकायत करने आए लोग लौट गए।

सुबह पुलिस गांव पहुंचती, उससे पहले ही वायरल हुए दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो हाथों-हाथ सैकड़ों लोगों तक पहुंच गए। हिंदुस्तान जिंदाबाद - पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।

एसपी ग्रामीण अमित कुमार और एसडीएम सदर डॉ. सुनील कुमार वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों को चिह्नित कर उन पर राष्ट्र द्रोह के तहत कार्रवाई की जाए। पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह स्थिति संभली।

पुलिस इस घटनाक्रम की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश की भी पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण अमित कुमार का कहना है कि शुक्रवार की रात में चौबेपुर थाने पर आई शिकायत की गहराई से छानबीन की जा रही है।

पाकिस्तान जिंदाबाद के दो-तीन वीडियो-ऑडियो वायरल हुए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। शीर्ष स्तर पर पूरे घटनाक्रम की मॉनीटरिंग की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें