संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री व आचार्य की परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाएं 30 जून से जमा होंगी। केंद्राध्यक्षों को जनपदवार परीक्षा भवन में बनाए गए संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने का कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा और केंद्राध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 16 से 29 जून तक परीक्षाएं होंगी। 30 जून को वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, भदोही, चंदौली की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। एक जुलाई को प्रयागराज, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, फैजाबाद, मऊ, बाराबंकी, मिर्जापुर, दो जुलाई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, देवरिया, तीन जुलाई को फतेहपुर, पीलीभीत / बरेली, सीतापुर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट, झांसी, बांदा, जालौन, बहराईच, शाहजहांपुर, रायबरेली, मैनपुरी, एटा, इटावा, सहारनपुर, हमीरपुर, मुरादाबाद / बिजनौर , मुजफ्फरनगर, हाथरस, अलीगढ़, बागपत, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद / कन्नौज, महोबा , बदायूं, फिरोजाबाद, औरैया, सोनभद्र, गोंडा / बलरामपुर, मथुरा एवं राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब , सिक्किम , दिल्ली , पश्चिम बंगाल , जम्मू-कश्मीर, बिहार की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर की उत्तरपुस्तिका व अन्य सामग्री प्रतिदिन जमा की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जिन कर्मचारियों द्वारा ख वर्ग विज्ञान / गृहविज्ञान की लिखित उत्तरपुस्तिका जमा की जाएंगी, उन्हीं कर्मचारियों द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के अंकचिट भी जमा कराए जाएंगे।