अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ के विजेताओं की घोषणा 24 अगस्त को होगी। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, लेखन स्लोगन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं।
प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर एक से बढ़कर एक प्रविष्ठियां भेजी हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा पहले 20 अगस्त को होनी थी, लेकिन लगातार आ रही प्रविष्टियों को देखते हुए निर्णायक मंडल ने 24 अगस्त को इसका परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। अलग-अलग प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी 24 अगस्त को ही होगी।