फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में टावर पर चढ़ा वृद्ध, कूदने की धमकी से ग्रामीणों की अटकी सांसे 

Tue, 01 Jan 2019 10:28 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा वृद्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में पत्तू यादव (65) सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका आरोप था कि उसके छोटे भाई ने साजिश के तहत पुश्तैनी अच्छी भूमि अपने नाम करा ली है।
विज्ञापन


जब तक उसका नाम निरस्त कर नियमानुसार बंटवारा नहीं होगा तब तक नहीं उतरेगा। सदर एसडीएम शादाब असलम और कोतवाल सीपी पांडेय के उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने पर वह करीब ढाई घंटे बाद उतरा।

उरमौरा के पत्तू यादव के तीन भाई हैं। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर उसके पिता के नाम का खेत है। उसके एक छोटे भाई ने उसमें से अच्छी जमीन अपने नाम करा ली और जिस जमीन से बिजली के तार गुजरे हैं उसे पत्तू और दूसरे भाई के हिस्से में करा दिया।
विज्ञापन


पता चलने पर पत्तू ने अधिकारियों को कई पत्र दिए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे उस भूमि को लेकर पत्तू का भाई से विवाद हो गया। गुस्साया पत्तू खेत से कुछ दूरी पर स्थित निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी

मौके पर अधिकारी - फोटो : amar ujala
एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब दिन में 11 बजे वह नीचे उतर आया। कोतवाल अपने साथ उसे कोतवाली ले गए उसके कागजातों की जांच की। एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर पत्तू मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उसके प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें