वाराणसी। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे जरूरतमंद को एक यूनिट रक्त देकर आप उनकी जान बचा सकते है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो अमर उजाला की ओर से आपको रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर को आईएमए परिसर में इसके लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आपके रक्तदान से अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद को तत्काल खून मिल जाएगा।
बनारस के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर ब्लड नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए कि उनके पास डोनर नहीं होता है। नियमानुसार एक यूनिट रक्त डोनेट करने के बाद ही जरूरतमंद को रक्त मिलता है। लेकिन अगर अधिक से अधिक लोग रक्तदान करते हैं तो ब्लड बैंकों की ओर से समय-समय पर बिना डोनेट किए भी ब्लड दिया जाता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर ऐसे लोगों की मदद कर सकता है।
रक्तदाता ये बातें रखें ध्यान
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति कर सकता है रक्तदान ।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले रात में नींद पूरी होना जरूरी।
- खून देने से पहले हल्का नाश्ता करने के साथ ही अधिक पानी पीएं।
- बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने से बचना चाहिए।