फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में शत प्रतिशत टीकाकरण बड़ी चुनौती, चार महीने में सिर्फ 80 प्रतिशत युवाओं को लगा टीका

Thu, 05 May 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 तीन जनवरी से शुरू 18 से 44 साल वालों के टीकाकरण में चार महीने बाद भी अब तक महज 80 प्रतिशत युवाओं को ही दोनों डोज लग पाई है। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, इसमें बच्चों संग युवाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण बड़ी चुनौती बनी है। तीन जनवरी से शुरू 18 से 44 साल वालों के टीकाकरण में चार महीने बाद भी अब तक महज 80 प्रतिशत युवाओं को ही दोनों डोज लग पाई है।

विज्ञापन


पहली डोज का लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी डोज का बीस प्रतिशत लक्ष्य बाकी है। जिले में 20,10,287 युवाओं को टीका लगना है। अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। जहां सरकार की ओर से बच्चों और युवाओं से टीका लगवाने की अपील की जा रही है, इसका बहुत ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
अब जबकि संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है तो स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्कूल-कॉलेजों से भी अपील की जा रही है। 
 
आईएमए अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। सभी को चाहिए कि वह केंद्रों तक पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। आईएमए की ओर से सभी सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रसन्न कुमार ने कहा कि  संक्रमण से बचाव में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। बच्चों के साथ ही युवाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। टीकाकरण से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें