कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव को लेकर अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल को कड़ाई से लागू कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने सभी अस्पतालों के सीएमएस, एसआईसी के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही मरीजों को जागरूक करने को कहा है।
बताया कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जिले के सरकारी अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर जांच की पूरी व्यवस्था है। बताया कि विदेश से लौटने वालों को चिन्हित कर उनकी कोविड जांच कर जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी।